शिवपुरी नगर: फिजिकल थाना पुलिस और यातायात टीम ने युवाओं को सिखाए सुरक्षित सफर के गुर
पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के निर्देशानुसार 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' की थीम पर जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। 26 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस और फिजिकल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शैक्षणिक संस्थानों में पहुँचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।