भभुआ: मरिचाव गेट के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज के बाद एक को रेफर किया गया
Bhabua, Kaimur | Jun 14, 2025 मरिचाव गेट के पास दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार को लगभग 2 बजे की बताई गई। जो दोनों बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर गांव निवासी गोपाल केसरी के 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार और शिवकुमार सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार बताया जाता है। प्रियांशु कुमार को सदर में इलाज के बाद रेफर किया गया