भांडेर: पंडोखर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹21 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, दो चोरियों का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Bhander, Datia | Apr 13, 2026 दतिया जिले के पंडोखर थाना पुलिस ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद कर दो सनसनीखेज चोरियों का सोमवार शाम 06 बजे खुलासा किया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राप्त हुई।