आरोन: आरोन में दहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
Aron, Guna | May 26, 2026 आरोन थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता की आत्महत्या में आरोपी पति भानु कुशवाहा निवासी सियाराम कॉलोनी आरोन को गिरफ्तार किया है। 26 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 16 जनवरी 2026 को नवविवाहित प्रियंका कुशवाहा ने दहेज प्रताड़ना में आत्महत्या की। जांच के बाद सास पति और ननद पर 1 मई 2026 को मामला दर्ज कर फरार पति भानु कुशवाहा को 25 मई को गिरफ्तार किया है।