उज्जैन शहर: मंचमन स्थित ईडब्ल्यूएस आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण दिए निर्देश
उज्जैन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंछामन स्थित ईडब्ल्यूएस आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। शुक्रवार को अधिकारियों ने परियोजना का निरीक्षण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को जल्द आवासों का हस्तांतरण किया जा सके। परियोजना के अंतर्गत कुल 6 ब्लॉकों में 288 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है।