कायमगंज: नवाबगंज में सिगरेट फेंकने के विरोध में डायल 112 के सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
डायल 112 में तैनात सिपाही बिलसन कस्बा निवासी अपने मित्र हिमांशु गुप्ता उर्फ गौरव के साथ नवाबगंज बर्तन वाली गली में किसी काम से जा रहा था बुधवार रात लगभग 10 बजे मोहल्ला बरतल निवासी एक युवक ने सिगरेट पीकर सिपाही के ऊपर फेंक दी।जिससे गुस्साए सिपाही ने युवक के थप्पड़ जड़ दिया।सादे कपड़ों में होने से युवक सिपाही को पहचान नहीं सका और उसके साथियों ने सिपाही पीटा।