इटाढ़ी अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे। लोगों ने जमीन की मापी, दाखिल-खारिज, कब्जा विवाद एवं आपसी बंटवारे से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनता दरबार में सीओ एवं इटाढ़ी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।