बलरामपुर: मुहर्रम पर बलरामपुर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, देर रात तक चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद
बलरामपुर शुक्रवार मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे