छतरपुर जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 1 मई से हो गई है। इस चरण में मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य 30 मई 2026 तक किया जाएगा।कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने आज 01 मई सुबह करीब 11:00 बजे ऑडिटोरियम में सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया। इसके बाद हरी झंडी दिखाई।