अनूपपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: अनूपपुर जिले में क्यूआर कोड से फीडबैक देने की अपील
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जिले को बेहतर रैंक दिलाने के लिए जिला प्रशासन व नगरीय निकायों ने विशेष अभियान शुरू किया है। नागरिकों से क्यूआर कोड स्कैन कर फीडबैक दर्ज कराने की अपील की जा रही है। इस वर्ष सर्वेक्षण में नागरिकों की प्रतिक्रिया और शिकायतों के त्वरित समाधान को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।