मुज़फ्फरनगर: पंचायत चुनाव की रंजिश बनी खूनी खेल! 26 साल बाद आया फैसला, 7 दोषियों को उम्रकैद और 13.09 लाख का जुर्माना
मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव की 26 साल पुरानी रंजिश के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या और जानलेवा हमले के मामले में सात दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है। अदालत ने सभी पर कुल 13 लाख 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मामला वर्ष 2000 का है, जब चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग में रविंद्र की मौत हो गई थी। अदालत के फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला।