केरसई: केरसई पुलिस ने 12प्रतिबंधित गौवंशीय पशुके साथ पिकप वाहन को किया जप्त, तस्कर हुए फरार
केरसई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 12 प्रतिबंधित गौवंशीय मवेशियों के साथ पिकप वाहन को जप्त कर लिया हालांकि इस घटना में सभी तस्कर मौके से फरार हो गए।जानकारी देते हुए दोपहर 3 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया की इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया एवं फरार तस्कर के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।