बक्सर: बक्सर केंद्रीय जेल की राखियों में कैद है हुनर और आत्मनिर्भरता की डोर, जेल के मुक्ति आउटलेट पर बिक्री शुरू
Buxar, Buxar | Aug 23, 2026 बक्सर कारा विभाग बंदियों को सजा के साथ हुनरमंद बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। कारा महानिरीक्षक के निर्देश पर राज्य के सभी केंद्रीय काराओं में निर्माणशाला और व्यावसायिक प्रशिक्षण को मजबूत किया गया है। निर्देश है कि बंदियों को सिर्फ बंद रखकर नहीं, बल्कि सिलाई, बुनाई, बढ़ईगिरी, अगरबत्ती और फिनाइल निर्माण जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया।