अनूपपुर: कलेक्टर ने कहा: महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला गंभीर, पारदर्शी और तत्पर कार्य करे
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग का मैदानी अमला अपने कार्यों में अधिक गंभीरता, पारदर्शिता और तत्परता लाए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों का समग्र सत्यापन 100 प्रतिशत पूर्ण किया जाए और लाडली लक्ष्मी योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।