सतना में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी शामिल हुए
सतना में महाराणा प्रताप जयंती पर गुरुवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये,पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा का शंखनाद किया जिसमें भारी संख्या में रॉयल राजपूत संगठन के पदाधिकारी गण शामिल रहे।