बेलहर: डुमरिया और सौताडीह से गिरफ्तार मारपीट के 5 वारंटी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Belhar, Banka | May 16, 2026 थाना क्षेत्र के डुमरिया और सौताडीह गांव से गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के 5 वारंटियों को पुलिस ने शनिवार को 2 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की डुमरिया से 3 वारंटी अरुण दास, प्रकाश दास और अधिक दास एवम् सौताडीह गांव से 2 वारंटी कन्हैया सिंह और धीरज कुमार को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया था।