कायमगंज: गांव पितौरा में परचून की दुकान में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ चोरी का माल
कायमगंज के गाँव पितौरा निवासी अनीस मोहम्मद की दुकान में 1 अप्रैल को हुई चोरी की घटना का कायमगंज पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 22 वर्षीय आंसू, 21 वर्षीय आकाश और 19 वर्षीय दानिश उर्फ अरबाज़ को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से परचून की दुकान से की गई चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।