उरई: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवार परामर्श टीम ने छह परिवारों के बीच चल रहे विवाद को खत्म करते हुए कराया समझौता
Orai, Jalaun | Jun 8, 2026 सोमवार की शाम 5:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर परिवार परामर्श टीम ने बताया कि छह परिवारों के बीच में विवाद चल रहा था जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई और पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन पर टीम ने सभी परिवारों के बीच में चल रहे विवाद को खत्म करते हुए समझौता कराया है।