सरधना: नगर में मवाना पुलिस ने छापेमारी की, चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सर्राफ से की पूछताछ, व्यापारियों में रोष
सरधना, में बीती रात मवाना पुलिस ने सरधना थाना पुलिस के साथ मिलकर नगर के व्यस्ततम चौक बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित सर्राफ की दुकान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मवाना में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों के बयानों के आधार पर की गई। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए