धौलपुर: अलग अलग स्थानों से अवैध हथियार के साथ 2 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को शहर के समीप स्थित अलग अलग स्थानों से कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कार्यवाही को लेकर कोतवाल प्रमेंद्र रावत ने बताया कि शहर के समीप स्थित शेरगढ़ किले के पास कार्यवाही की गई। इसके अलावा आईटीआई के पास मचकुंड रोड पर कार्यवाही की गई।दोनो से हथियार जप्त किए है। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है