धौलपुर: समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे डेढ़ दर्जन वार्डों के पार्षद
शहर के विभिन्न वार्डों में जलभराव, सीवर सहित अन्य समस्याओं से नाराज करीब डेढ़ दर्जन वार्डो के पार्षदों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट धौलपुर पर अनिश्चितकालीन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और पार्षदों की समझाइश की। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों ने पार्षदों