ब्यौहारी: ब्यौहारी के बाणसागर सोन नदी के पुल से कूदी 10वीं की छात्रा का तीसरे दिन अनहरा गांव में मिला शव, पुलिस ने मर्ग किया कायम
ब्यौहारी के बाणसागर सोन नदी पुल से दसवीं की छात्रा ने तीन दिन पहले छलांग लगा दी थी ,जिसका शव तीसरे दिन पुलिस व रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर अनहरा गांव से बरामद कर लिया है। दसवीं की छात्रा एग्जाम देकर घर वापस लौट रही थी, उस दौरान उसने रास्ते में स्थित बाणसागर सोन नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता थी।