एकमा: पोखरे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
Ekma, Saran | Apr 29, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के फूचटी कला गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेश राय के 9 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार और रविंद्र यादव के 8 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई है । घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में कोहराम मच गया है।