भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं वर्षगांठ पर सूर्या फैक्ट्री मालनपुर में सुरक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर सुरक्षा के उपाय बताए।कार्यक्रम की शुरुआत में 2 मिनट का मोन धारण कर 1984 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्य प्रणाली और आपातकालीन तैयारी की औद्योगिक सुरक्षा शपथ ली।