विदिशा नगर: ग्राम पुरेनिया के युवक ने झूठी शिकायत पर जांच की मांग को लेकर एसपी को दिया ज्ञापन
पुलिस की जनसुनवाई के दौरान मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्राम पुरेनिया निवासी सौरभ लोधी ने एसपी रोहित काशवानी से शिकायत की। उन्होंने गांव के ही निवासी बदन अहिरवार द्वारा मारपीट की झूठी एससीएसटी की शिकायत दर्ज कराने की बात कही। सौरभ ने बताया कि इस प्रकार की कोई मारपीट उसके साथ नहीं की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि बदन अहिरवार अक्सर लोगों से इसी प्रकार से विवाद करता है।