कोडरमा: कोडरमा जिले के सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर में दर्जनों मामलों का त्वरित निष्पादन
कोडरमा जिला अंतर्गत सभी अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। इन शिविरों में दाखिल-खारिज से संबंधित कुल 245 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 51 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई एवं 25 मामलों का शुद्धिपत्र (Mutation Correction Certificate) जनरेट किया गया।