कोडरमा: विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत सिविल सर्जन सभागार में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर सिविल सर्जन सभागार, कोडरमा में सतगाँवा एवं कोडरमा प्रखंडों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के बीच "तनाव प्रबंधन" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से श्री सिद्धान्त ओहदार ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।