रायडीह: बिरकेरा पंप के पास ऑटो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल, पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Jul 20, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के रमजा गांव निवासी 60 वर्षीय फुलेश्वर सिंह सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।