कामां: कामां पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब के 7 कार्टन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
कामां पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने गांव बिलोंद में खेत की झोपड़ी से अवैध देशी वअंग्रेजी शराब से भरे 7 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जब्त शराब में देसी शराब के 114 पव्वे,टुबर्ग बीयर की 33 बोतलें,आरएस और ग्रीन लेबल ब्रांड की अंग्रेजी शराब शामिल है।सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी।