मुज़फ्फरनगर: लेखपाल परीक्षा में मोबाइल कांड निकला फर्जी! जांच में वायरल वीडियो की पोल खुली, प्रशासन ने कहा- आरोप पूरी तरह निराधार
जनपद मुज़फ्फरनगर में लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान वायरल हुए मोबाइल इस्तेमाल के आरोप जांच में फर्जी निकले। नई मंडी क्षेत्र के दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों ने कक्ष संख्या 23 में मोबाइल उपयोग का दावा किया था। प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग ने सीसीटीवी फुटेज और कक्ष निरीक्षकों के बयान जांचे, सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।