बरौली: बरौली थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधि व पूजा समिति के सदस्य हुए शामिल।
बरौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने सरस्वती पूजा को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों से पूजा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को लाइसेंस लेने का आग्रह किया गया।