अररिया: गैयारी के पास बाइक और चार चक्का वाहन में हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 19, 2024 अररिया- पूर्णिया फोरलेन मार्ग गैयारी के समीप बाइक और चार चक्का वाहन में हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति नईम अख्तर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जहां डॉ अमर किशोर ने प्राथमिक उपचार कर घायल को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है।