अररिया: आरएस मे घरेलू विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को मारपीट कर किया जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 19, 2024 अररिया के आरएस में घरेलू विवाद होने पर एक भाई ने दूसरे भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में मंगलवार को भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल का इलाज जारी है. घायल युवक का नाम डिंपल यादव बताया जा रहा है.