चरखारी: चरखारी में हीट वेव से निपटने के लिए सड़कों पर छिड़काव और ORS कॉर्नर बनाए गए, डीएम के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था
चरखारी में भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते चरखारी नगर पालिका प्रशासन शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रहा है। इससे डामर और कंक्रीट से बनी गर्म सड़कें ठंडी हो रही हैं और हवा का तापमान भी कम हो रहा है। साथ ही धूल-मिट्टी उड़ने से भी राहत मिल रही है।जिलाधिकारी गज़ल भारद्वाज के निर्देशन पर सभी कार्यालयों में ओआरएस कॉर्नर बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।