कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन!
राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में राज्यस्तरीय पुलिस शहीद दिवस श्रद्धांजलि समारोह अत्यंत गरिमामय और भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में पुलिस की उच्चतम परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित किया।
इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस को याद किया गया। डीजीपी सहित तमाम वरिष्ठ और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने आरपीए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया।
इसके बाद वीर सपूतों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर गार्ड ऑफ ऑनर के तहत 3 राउंड फायर कर उन्हें सलामी दी गई। इस पावन अवसर पर अकादमी परिसर में पौधारोपण किया गया तथा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 49 यूनिट रक्तदान हुआ।
मुख्य समारोह के पश्चात डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पुलिस स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अंत में, पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), राजस्थान श्री संजय अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर, जयपुर आयुक्तालय श्री सचिन मित्तल जी और डीआईजी श्री कुंवर राष्ट्रदीप जी सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
#Policeshaheeddiwas #Amarprahari #Rajasthanpolice #Salutetoheroes #jaihind
1.6k views | Rajasthan, India | Oct 21, 2026