बिजावर: केन-बेतवा विस्थापितों का आंदोलन तेज, आम आदमी पार्टी की पार्षद बोली दिव्या अहिरवार भी आमरण अनशन पर बैठीं
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के आमरण अनशन का तीसरा दिन है, जबकि दिव्या अहिरवार ने बुधवार की शाम 4 बजे न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत के दौरान उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया