सदर: वाराणसी में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बांटे वाटर कूलर
भीषण गर्मी के बीच आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को अपने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र कार्यालय से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के लिए निःशुल्क वाटर कूलर वितरित किए।