खंडवा नगर: खंडवा कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, प्याज नुकसान, सोयाबीन राहत और खलघाट FIR पर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
सोमवार दोपहर 1 बजे को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला खंडवा के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि जिले में भाव नहीं मिलने से बड़ी मात्रा में प्याज नष्ट करनी पड़ी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके लिए राहत राशि और विशेष पैकेज की मांग की गई।