बड़ौत: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर गांगनौली में कट की मांग पर किसान करेंगे ट्रैक्टर मार्च, बाद में होगी महापंचायत
Baraut, Bagpat | May 23, 2026 दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि आज शनिवार को धरनास्थल से 4 किलोमीटर लंबा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद महापंचायत का आयोजन होगा। इस पंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क किया गया। धरना स्थल पर दोपहर करीब 1 बजे रागनी कार्यक्रम आयोजित किया