समस्तीपुर: के सिंधिया खुर्द स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का आयोजन
समस्तीपुर के सिंधिया खुर्द गांव में एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन एस. के. मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है।