सारठ: मैन चौक से श्मशान घाट व करबला मार्ग पर नाले के गंदे पानी से परेशान लोगों का विरोध, MLA ने कहा- जल्द मिलेगी निजात
सारठ मैन चौक से अजय नदी श्मशान घाट व करबला जाने वाली जर्जर सड़क में नाले का पानी बहने से परेशान लोगों ने बुधवार शाम 4 बजे सड़क पर उतरकर विरोध जताया। बताया कि बाजार के मिठाई दुकानों का गंदा पानी नाला टूटने से सड़क पर बहता है और लोग दुर्गंध से परेशान है, बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों के MLA व DC से समस्या से निजात की मांग पर MLA ने जल्द निजात की बात कही