🚨⚖️ राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⚖️🚨
बेटी की अस्मिता से खिलवाड़ और विरोध करने पर चाचा पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ राजेपुर पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश है कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।
👮♂️ उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह की कार्रवाई पॉक्सो एक्ट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
⚠️ संदेश साफ है बेटियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। अपराध का रास्ता आखिरकार सलाखों तक ही पहुंचता है।
🚔 राजेपुर पुलिस अलर्ट मोड पर फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#राजेपुर_पुलिस 🚔 #फर्रुखाबाद #पॉक्सो_एक्ट ⚖️ #अपराध_मुक्त_समाज #कानून_का_शिकंजा ⛓️ #BreakingNews 🚨 #Justice ⚖️