पटना ग्रामीण: विधानसभा के बाहर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, सरकार हर मुद्दे पर जवाब देगी
पटना में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे विधानसभा के बाहर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल के लोग सदन के अंदर कोई ठोस बात नहीं रखते, बल्कि बाहर आकर बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के पास कोई मुद्दा है तो उसे सदन के अंदर उचित मंच पर उठाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार सदन के भीतर पूछे गए