पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, पत्रकार हत्याकांड के अपराधियों पर होगी कार्रवाई
बिहार विधानसभा परिसर में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सिवान में पत्रकार की हत्या मामले को दुखद बताते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे कहा कि अपराधी अगर पाताल में भी छुपी होंगे तो उसे ढूंढ कर सजा दी जाएगी। मौके पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे बक्शा नहीं जाएगा और उसे पर कार्रवाई की जाएगी