पटना ग्रामीण: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, बम धमकी के बाद टल रही थी सुनवाई
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले की जानकारी निकलकर सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के बाद लगातार पप्पू यादव के मामले पर सुनवाई टल रही थी, लेकिन आज यानी कि शुक्रवार को पप्पू यादव को तीनों केस में कोर्ट ने जमानत दे दी है।