करहल: बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार को अपाचे बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र नगला चक्क निवासी वेद राम पुत्र मातादीन ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके पिताजी करहल से बाजार करके अपने घर साइकिल से वापस आ रहे थे। तभी बाईपास आयशर ट्रैक्टर एजेंसी के पास तेज रफ्तार अज्ञात अपाचे बाइक सवार में उनको टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।