कोरबा: कोरबा में दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन और स्वास्थ्य शिविर
Korba, Korba | Apr 27, 2026 कोरबा प्रेस क्लब ने दिवंगत सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार 27 अप्रैल को प्रेस क्लब तिलक भवन में ब्लड डोनेशन कैंप और नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदाताओं द्वारा दान किए गए रक्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन, कोरबा को सौंपा गया।