निवाड़ी: निवाड़ी के साप्ताहिक बाजार में बिना अनुमति चूहा मार दवा की बिक्री, कार्रवाई की मांग
Niwari, Niwari | Aug 7, 2025 निवाड़ी नगर में हर गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है जो आज दिनांक 7 अगस्त 2025 को शाम करीब 7 बजे तक जारी रहा, जिसमें हाथ ठेलो पर बिना अनुमति के चूहा मार के कई ठेले लगते है जो बीच सड़क पर लगाए जाते है जिससे जाम भी लगता है स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग रखी है कि ये लोग कौन है कहा के है और इनके पास चूहा मार जैसे विषाक्त पदार्थ कहां से आता है।