बिजावर: उदयपुरा में शासकीय जमीन की प्लॉटिंग का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग पर उठाए सवाल
बिजावर क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा में वन भूमि से लगी राजस्व विभाग की जमीन पर पेड़ काटकर अवैध प्लॉटिंग किए जाने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि केन-बेतवा परियोजना से विस्थापित परिवारों को 50-50 हजार रुपये में प्लॉट बेचे गए। मामले को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।