मुंगावली: खिरिया ढाबा के सामने सेहराई में 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
खिरिया ढाबा के सामने सेहराई में दबंगों द्वारा एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार साजनमऊ निवासी नीलम यादव उम्र 32 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार शाम को रंजिश के चलते गांव के ही चंद्रपाल यादव और देवेंद्र यादव ने उसके साथ मारपीट की है ।